सोमवार, 11 जुलाई 2016

एनसीईआरटी संस्कृत को लोकप्रिय बनायेगी

!!!---: एनसीईआरटी संस्कृत को लोकप्रिय बनायेगी :---!!!
========================================

शिक्षा-शास्त्री और प्रोफेशनल संस्कृत के छात्र तैयार हो जाएँ, नई भर्तियों के लिए, वैकेंसी के लिए ।

मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, (भारत सरकार) देश भर में संस्कृत को बढावा देने के लिए पाँच लाख संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकालने वाला है ।

विदित रहे कि मानव संसाधन विकास मन्त्रालय ने एनसीआरटी को कहा है कि संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष उपाय करें, पाठ्यक्रम तैयार करें और नए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का भी पाठ्यक्रम तैयार करें ।

आने वाले कुछ ही समय में राष्ट्रिय माध्यमिक शिक्षा अभियान और सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत पाँच लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी । ये एनसीआरटी द्वारा प्रशिक्षित शिक्षक होंगे ।

ज्ञातव्य हो कि एनसीआरटी छात्रों में संस्कृत के प्रति रुचि जागृत हो , इसके लिए प्रयास कर रही है ।

मानव संसाधन विकास मन्त्रालय ने एनसीआरटी से केवल तीन महीने में रिपोर्ट तैयार करके देने के लिए कहा है ।

ऐसे विशेष पाठ्यक्रम के लिए संस्कृत के छात्र तैयार रहे । अपने अन्दर के ज्ञान की भूख को बढाएँ और सामान्य ज्ञान में वृद्धि करें ।

हमने आप सबके लिए विशेष योजना बनाई है कि नई भर्ती के लिए विशेष पोस्ट लिखी जाएँ , जिनमें देश-विदेश की सामान्य जानकारी से आप सबको अवगत कराया जाए, जिससे आप अपनी विशेष तैयारी कर सकें और इसके आधार पर आपको नई नौकरी मिल सकें ।

आइए हम सब मिलकर संस्कृत को बढावा दें ।

जयतु संस्कृतम्



जयतु भारतम् ।।

==============================
===============================
हमारे सहयोगी पृष्ठः--
(1.) वैदिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/vaidiksanskrit
(2.) वैदिक साहित्य और छन्द
www.facebook.com/vedisanskrit
(3.) लौकिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/laukiksanskrit
(4.) संस्कृत निबन्ध
www.facebook.com/girvanvani
(5.) संस्कृत सीखिए--
www.facebook.com/shishusanskritam
(6.) चाणक्य नीति
www.facebook.com/chaanakyaneeti
(7.) संस्कृत-हिन्दी में कथा
www.facebook.com/kathamanzari
(8.) संस्कृत-काव्य
www.facebook.com/kavyanzali
(9.) आयुर्वेद और उपचार
www.facebook.com/gyankisima
(10.) भारत की विशेषताएँ--
www.facebook.com/jaibharatmahan
(11.) आर्य विचारधारा
www.facebook.com/satyasanatanvaidik
(12.) हिन्दी में सामान्य-ज्ञान
www.facebook.com/jnanodaya
(13.) संदेश, कविताएँ, चुटकुले आदि
www.facebook.com/somwad
(14.) उर्दू-हिन्दी की गजलें, शेर-ओ-शायरी
www.facebook.com/dilorshayari
(15.) अन्ताराष्ट्रिय कवि प्रवीण शुक्ल
www.facebook.com/kavipraveenshukla
(16.) वीर भोग्या वसुन्धरा
www.facebook.com/virbhogya
(17.) आर्यावर्त्त-गौरवम्
www.facebook.com/aryavartgaurav
(18.) संस्कृत नौकरी
www.facebook.com/sanskritnaukari
हमारे समूहः---
(1.) वैदिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/www.vaidiksanskrit
(2.) लौकिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/laukiksanskrit
(3.) ज्ञानोदय
https://www.facebook.com/groups/jnanodaya
(4.) नीतिदर्पण
https://www.facebook.com/groups/neetidarpan
(5.) भाषाणां जननी संस्कृत भाषा
https://www.facebook.com/groups/bhashanam
(6.) शिशु संस्कृतम्
https://www.facebook.com/groups/bharatiyasanskrit
(7.) संस्कृत प्रश्नमञ्च
https://www.facebook.com/groups/sanskritprashna
(8.) भारतीय महापुरुष
https://www.facebook.com/groups/bharatiyamaha
(9.) आयुर्वेद और हमारा जीवन
https://www.facebook.com/groups/vedauraaryurved
(10.) जीवन का आधार
https://www.facebook.com/groups/tatsukhe
(11.) आर्यावर्त्त निर्माण
https://www.facebook.com/groups/aaryavartnirman
(12.) कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
https://www.facebook.com/groups/krinvanto
(13) कथा-मञ्जरी
https://www.facebook.com/groups/kathamanzari
(14.) आर्य फेसबुक
https://www.facebook.com/groups/aryavaidik
(15.) गीर्वाणवाणी
https://www.facebook.com/groups/girvanvani
(16) वीरभोग्या वसुन्धरा
https://www.facebook.com/groups/virbhogya
(17.) चाणक्य नीति को पसन्द करने वाले मित्र
https://www.facebook.com/groups/chaanakyaneeti/
(18.) वैदिक संस्कृत मित्र
https://www.facebook.com/groups/vedicsanskrit/
(19.) कुसुमाञ्जलिः
https://www.facebook.com/groups/kusumanjali/

चीन में बढने लगी संस्कृत भाषा की लोकप्रियता...

चीन में बढने लगी संस्कृत भाषा की लोकप्रियता...
===================================

योग की लोकप्रियता से बढी संस्कृत सीखने की चाहत !
=========================

धीरे-धीरे पूरी दुनिया में संस्कृत छा रही है । नीदरलैण्ड में शुरुआत हो चुकी है । वहाँ की सरकार ने अपने विद्यालयों में पाँचवी कक्षा से ही गीता पढाने की अनुमति दे दी है । उधर ब्रिटेन में अधिकांश विद्यालयों में संस्कृत पढाई जाती है । इधर हमारे पडोसी देश चीन में लोग संस्कृत सीखना चाहते हैं ।

वामपंथी शासनवाले मुल्क चीन की नई पीढी में भारत की प्राचीन भाषा
संस्कृत की लोकप्रियता बढ रही है। बीजिंग के बौद्ध संस्थान के
ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) में ६० लोगों ने संस्कृत पढऩे के लिए
नामांकन कराया है। विद्वान, योगाचार्य के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में
कार्यरत पेशेवर लोग धर्म और योग को बेहतर ढंग से समझने के लिए संस्कृत
भाषा सीखना चाहते हैं।

ग्रीष्मकालीन शिविर के लिए ३०० लोगों के समूह से इन प्रशिक्षुओंको चुना
गया है। इन में योगाचार्य, मैकेनिकल डिजाइनर, कार्यक्रम प्रस्तोता
(परफॉर्मर), होटल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षक के क्षेत्र में कार्यरत
लोग शामिल हैं। ये लोग पूर्वी चीन के हांगजोऊ बौद्ध संस्थान में छह दिन
तक संस्कृत का अध्ययन करेंगे। इस दौरान पढऩे और लिखने पर खास ध्यान दिया  जाएगा।

जर्मनी के माइंज विवि से इंडोलॉजी में डॉक्टरेट करने वाले ली वी
प्रशिक्षुओं को संस्कृत भाषा पढाएंगे। ली के मुताबिक, संस्कृत की व्याकरण
बहुत जटिल है। वर्तमान काल के लिए ही एक क्रिया का ७२ तरीके से प्रयोग
होता है। (वैसे ये विशेषता है )।

ऐसे चीन पहुंची संस्कृत
=========================

छठी शताब्दी में प्रख्यात बौद्ध भिक्षु जुआन जांग ने भारत की यात्रा की
थी और वे १७ बरस तक भारत में रहे। उन्ही के जरिये संस्कृत भाषा चीन
पहुंची। इस के बाद कई और भिक्षुओं ने भारत की यात्रा की और प्राचीन भारतीय
चिकित्सा पद्धति का ज्ञान अर्जित किया।

पीकिंग विवि में संस्कृत विभाग
=========================

चीन की पीकिंग यूनिवर्सिटी में संस्कृत के लिए एक अलग विभाग है जिस में
६० से अधिक छात्र संस्कृत का अध्ययन करते हैं। प्रख्यात इंडोलॉजिस्ट जी
जियालिन को संस्कृत को बढावा देने के लिए पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका
है।

योग की लोकप्रियता से बढी संस्कृत सीखने की चाहत

संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा २१ जून को अंताराष्ट्रिय योग दिवस घोषित करने
के बाद से चीन के लोगों में संस्कृत सीखने की इच्छा बढी है।

ओवर टाइम कर रहे
=========================

हांगजोऊ की कक्षा में ६ दिन संस्कृत पढऩे के लिए कई लोगों ने अवकाश लिया
है। कुछ ने सालाना मिलने वाली छुट्टियों का इस काम के लिए उपयोग किया है।
इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने-अपने कार्यस्थल पर
ओवर टाइम किया है। कुछ ने दिन में होने वाली इस कक्षा में पढऩे के लिए
रात्रि पाली (नाइट शिफ्ट) में काम करना शुरू कर दिया है।

योग में कुशलता के लिए संस्कृत का ज्ञान जरूरी
===========================

अर्थशास्त्र में स्नातक और फिलहाल हांगजोऊ में योग प्रशिक्षक के रूप में
कार्यरत ३९ वर्षीय ही मिन का कहना है कि संस्कृत सीखने के लिए यह सुनहरा
मौका है। सारी दुनिया में योग करने वाले संस्कृत भाषा के जरिये ही
एक-दूसरे से संपर्क में रहते हैं, हालांकि कई योग पुस्तकें अंग्रेजी में
लिखी गई हैं लेकिन योग मुद्राओं के नाम और उच्चारण संस्कृत में ही है।

अध्यापकोंकी कमी
==================

तीन साल से संस्कृत पढ रही एक महिला ने बताया चूंकि इस भाषा को सिखाने के
लिए कोई पेशेवर प्रशिक्षक नहीं है इस लिए मुझे संस्कृत अब भी कठिन लग रही
है। उल्लेखनीय है कि चीन के स्कूलों ने ४० के दशक के अंत में संस्कृत
पढाना शुरू किया था , लेकिन शिक्षकों और समुचित पाठ्य पुस्तकों के अभाव में
पठन-पाठन का माहौल धीरे-धीरे विकसित हो सका।
==============================
===============================
हमारे सहयोगी पृष्ठः--
(1.) वैदिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/vaidiksanskrit
(2.) वैदिक साहित्य और छन्द
www.facebook.com/vedisanskrit
(3.) लौकिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/laukiksanskrit
(4.) संस्कृत निबन्ध
www.facebook.com/girvanvani
(5.) संस्कृत सीखिए--
www.facebook.com/shishusanskritam
(6.) चाणक्य नीति
www.facebook.com/chaanakyaneeti
(7.) संस्कृत-हिन्दी में कथा
www.facebook.com/kathamanzari
(8.) संस्कृत-काव्य
www.facebook.com/kavyanzali
(9.) आयुर्वेद और उपचार
www.facebook.com/gyankisima
(10.) भारत की विशेषताएँ--
www.facebook.com/jaibharatmahan
(11.) आर्य विचारधारा
www.facebook.com/satyasanatanvaidik
(12.) हिन्दी में सामान्य-ज्ञान
www.facebook.com/jnanodaya
(13.) संदेश, कविताएँ, चुटकुले आदि
www.facebook.com/somwad
(14.) उर्दू-हिन्दी की गजलें, शेर-ओ-शायरी
www.facebook.com/dilorshayari
(15.) अन्ताराष्ट्रिय कवि प्रवीण शुक्ल
www.facebook.com/kavipraveenshukla
(16.) वीर भोग्या वसुन्धरा
www.facebook.com/virbhogya
(17.) आर्यावर्त्त-गौरवम्
www.facebook.com/aryavartgaurav
(18.) संस्कृत नौकरी
www.facebook.com/sanskritnaukari
हमारे समूहः---
(1.) वैदिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/www.vaidiksanskrit
(2.) लौकिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/laukiksanskrit
(3.) ज्ञानोदय
https://www.facebook.com/groups/jnanodaya
(4.) नीतिदर्पण
https://www.facebook.com/groups/neetidarpan
(5.) भाषाणां जननी संस्कृत भाषा
https://www.facebook.com/groups/bhashanam
(6.) शिशु संस्कृतम्
https://www.facebook.com/groups/bharatiyasanskrit
(7.) संस्कृत प्रश्नमञ्च
https://www.facebook.com/groups/sanskritprashna
(8.) भारतीय महापुरुष
https://www.facebook.com/groups/bharatiyamaha
(9.) आयुर्वेद और हमारा जीवन
https://www.facebook.com/groups/vedauraaryurved
(10.) जीवन का आधार
https://www.facebook.com/groups/tatsukhe
(11.) आर्यावर्त्त निर्माण
https://www.facebook.com/groups/aaryavartnirman
(12.) कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
https://www.facebook.com/groups/krinvanto
(13) कथा-मञ्जरी
https://www.facebook.com/groups/kathamanzari
(14.) आर्य फेसबुक
https://www.facebook.com/groups/aryavaidik
(15.) गीर्वाणवाणी
https://www.facebook.com/groups/girvanvani
(16) वीरभोग्या वसुन्धरा
https://www.facebook.com/groups/virbhogya
(17.) चाणक्य नीति को पसन्द करने वाले मित्र
https://www.facebook.com/groups/chaanakyaneeti/
(18.) वैदिक संस्कृत मित्र
https://www.facebook.com/groups/vedicsanskrit/
(19.) कुसुमाञ्जलिः
https://www.facebook.com/groups/kusumanjali/